फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 25 हजार से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड

Thu, 07 May 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था खत्म होने से अब इन मीटरों को पोस्टपेड में बदल दिया जाएगा। इससे बैलेंस निगेटिव होने पर बिजली नहीं कटेंगी। जिले में 25,708 घरों में प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। यूपीपीसीएल एमडी के आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में कुल 47 उपकेंद्र हैं। इनसे जुड़े करीब 2.75 लाख से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। कनेक्शनों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम बीते साल शुरू हुआ था। अब तक 25, 708 कनेक्शनों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। निगेटिव बैलेंस में बिजली गुल होने और रिचार्ज के बाद भी घंटों बिजली आपूर्ति बहाल न होने की समस्या बनी थी। कुछ घरों में बैलेंस के बाद भी बिजली गुल होने के मामले सामने आए थे।
बीते दिनों राजपुर में गुस्साए लोगों ने जेई के सामने स्मार्ट प्रीपेड मीटर उखाड़ कर फेंक दिए थे। इधर ऊर्जा मंत्री ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म करने की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। साफ हो गया है कि अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म हो गई है। स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड रहेंगे। वहीं नए कनेक्शन पर भी स्मार्ट पोस्टपेड मीटर लगेंगे। जल्द ही उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन आदेश जारी करेगा इसकी उम्मीद है।
विज्ञापन

.....................
खंडवार कहां कितने लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर
खंड- लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर
झींझक- 9412
रनियां-5639
पुखरायां-10657
कुल - 25708

..........................
ऊर्जा मंत्री की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म करने की बात कही गई है। इसकी जानकारी अखबारों के जरिये हुई है। अभी यूपीपीसीएल की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश के क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता
.......................
फोटो- 13 अनिल कुमार।

फोटो- 14 विशाल।
पोस्टपेड मीटर से मिलेगी सहूलियत
प्रीपेड मीटर में बैलेंस निगेटिव होने पर बिजली गुल होने की समस्या थी। वहीं रिचार्ज कराने की चिंता बनी रहती थी। अब प्रीपेड व्यवस्था खत्म की गई है। इससे समय से बिल की जानकारी होती रहेगी तो सहूलियत मिलेगी। - अनिल कुमार, अकबरपुर।
.......................
रिचार्ज का झंझट नहीं रहेगा
प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने का झंझट रहता था। बैलेंस कम होने पर कभी भी बिजली कटने का डर सताता रहता था लेकिन अब पोस्टपेड मीटर होने से पहले की तरह ही बिल आएगा तो सहूलियत होगी। - विशाल, अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें