फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जल्लापुर गांव में 30 से अधिक बुखार के मरीज मिले

Thu, 07 May 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। ब्लॉक क्षेत्र के जल्लापुर में गंदगी और जलभराव से फैली बीमारी बढ़ती जा रही है। यहां कई परिवारों के 30 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। बीमारी फैलने की जानकारी पर बुधवार को जिले से मलेरिया विभाग की टीम ने गांव पहुंची। टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त सैंपल लेकर दवाइयां दी।
विज्ञापन

जल्लापुर के कठेरिया मोहाल में बुधवार को मलेरिया निरीक्षक विशाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। यहां पर टीम ने पहले घरों में जाकर बीमार लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। इस पर टीम को टीम को गांव में अन्नू कठेरिया की बेटी दीपिका (15) बलदेव का बेटा सौरभ (5) बलवीर (4), दीपक (10), मुन्नू कठेरिया की बेटी भूरी (6) रिचा (5), रामजनी (7), विद्या (10) के अलावा शिवा (12), सौरभ (7), आरुषी (12), गोपाल (15), दिव्या (2) समेत 20 से अधिक लोग उल्टी-दस्त, बुखार से कराहते मिले।
कई लोगों के निजी अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार कराने की जानकारी दी गई। इस पर टीम ने गांव में शिविर लगाकर जांच के साथ दवा वितरित की। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों को उल्टी-दस्त, बुखार की समस्या एक सप्ताह से बनी हुई है। दवा खाने पर भी आराम नहीं मिल रहा है। कई दिनों से बुखार आने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम ने मलेरिया जांच के लिए रामजाने, गोविंद, मानसी, लव, पूजा, बलवीर, गौरव, सरोज रिया समेत 10 लोगों के खून के नमूने लेकर स्लाइड से मलेरिया जांच की। इसके साथ ही टीम ने जलभराव वाले स्थान में एंट्री लार्वा का छिड़काव कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नियमित सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि कठेरिया मोहाल में करीब 100 लोगों की आबादी है। बस्ती का पानी बस्ती के तालाब में जाता है। इधर कई वर्षों से तालाब भरने से जल निकासी की समस्या बनी है। इससे लोगों के घरों के बाहर भी जलभराव है। इससे बीमारी ने पांव पसार लिए हैं। ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई कराकर बीमार लोगों के इलाज के लिए बेहतर इंतजाम किए जाने की मांग उठाई।
..................
बोले जिम्मेदार
जल्लापुर गांव में जलभराव व गंदगी की समस्या दूर करने के लिए टीम लगाई गई है। तालाब से पानी निकलवाने के लिए पंपिंग सेट लगवा कर सफाई का प्रबंध कराया जा रहा है। जल निकासी के प्रबंध भी कराए जा रहे हैं। - प्रदीप कुमार, बीडीओ, राजपुर
................
बीमारी की सूचना पर बुधवार को एक टीम गांव भेजी गई थी। टीम ने 10 लोगों की मलेरिया की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीमार लोगों का परीक्षण कर दवाइयां दी गई है। गुरुवार को भी शिविर लगाया जाएगा। - डॉ. सलिल सचान
......................
बोले ग्रामीण
बस्ती में जल निकासी का प्रबंध नहीं है। कई वर्षों से तालाब गंदगी से पटा हैं। घरों का पानी तालाब में न जाकर खड़ंजों पर भरा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। - तेजवीर, ग्रामीण
.............
बस्ती के तकरीबन 50 लोग बीमार हैं। ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक अधिकारी से कई बार जलनिकासी का प्रबंध कराने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सफाई व्यवस्था बदहाल है। - वीरू सिंह

.................
घर के बाहर जलभराव से बीमारी पनपी है। तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग कई दिनों से बुखार की चपेट में हैं। दो बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। - मुन्नी देवी
...................
पिछले वर्ष भी बस्ती में बीमारी फैली थी। इस बार भी बुखार फैलने से परिवार के नौ लोग बीमार हैं। एक दिन स्वास्थ्य टीम गांव आई थी। उसके बाद दवाइयां बांटने नहीं आई। निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है। - सोमवती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें