फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने वारंटी को पीटा, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा थाने की सिठमरा चौकी इंचार्ज को एक वारंटी की पिटाई के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। चौकी में वारंटी के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के वारंटी को पुलिस ने करीब एक माह पहले गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह शराब पीकर अक्सर गांव में लोगों के साथ गाली गलौज करता था। पुलिस को भी गाली देता था।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा था। इसके बाद चौकी इंचार्ज राकेश सिंह उसे चौकी ले गए और पिटाई की। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर चौकी इंचार्ज राकेश सिंह को एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच सीओ अकबरपुर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें