फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौबस्ता मं बवाल, पुलिस पर पथराव, तोड़फोड़

Thu, 01 Oct 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधनू के सेन चौकी के सिपाही ने बेगारी न करने पर बुधवार रात टैंपो चालक को इतना पीटा कि उसका हाथ टूट गया। घटना से आक्रोशित ऑटो चालकों ने हमीरपुर रोड पर समाधि पुलिया के पास घायल साथी को सड़क पर लिटाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


भीषण जाम लगने पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं तो ऑटो चालक और भड़क गए। वाहनों पर तोड़फोड़ करते हुए चालकों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। बवाल बढ़ता देख कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और ऑटो चालकों और उनके घरों की महिलाओं पर जमकर लाठियां भांजीं और हाइवे से सभी को खदेड़ दिया।

बिधनू के तौदकपुर निवासी ऑटो चालक सालू शुक्ला का आरोप है कि रात में जब वह सवारी लेकर लौट रहा था, तभी बिधनू की सेन चौकी के सिपाही शिवपाल ने ऑटो रोककर कहीं बेगारी में चलने को कहा। उसने इनकार किया तो सिपाही ने उसे सड़क पर गिरा गिराकर पीटा। उसका बायां हाथ टूट गया है।
विज्ञापन


साथी के साथी मारपीट की सूचना पर रूट के दूसरे ऑटो चालक भी मौके पर पहुंचे और उसे नौबस्ता और बिधनू थाना क्षेत्र के बार्डर पर लिटाकर हाइवे पर जाम लगा दिया। कुछ ही मिनट में बिधनू और नौबस्ता थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और जमीन पर लाठियां पटककर भीड़ को तितर बितर कर दिया।

इससे गुस्साए चालकों ने बिधनू थाने की रेंजर कार और पुलिस पर भी पथराव कर दिया। संख्या बल में कम होने की वजह से पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद सीओ घाटमपुर, गोविंदनगर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जमकर लाठियां बरसाईं। सड़क छोड़कर भागे ऑटो चालकों और महिलाओं को घरों से खींचकर पीटते हुए सड़क पर लाई। पुलिस की पिटाई से कई महिलाएं  बुरी तरह जख्मी हो गईं।

बवाल के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हमीरपुर रोड का ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिया के आसपास अफरा तफरी बनी रही। पुलिस ने रास्ता खाली कराने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया। इसके बावजूद देर रात तक रुक रुक कर जाम की स्थिति बनी रही। सीओ घाटमपुर के मुताबिक उपद्रवियों को चिह्नित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें