फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 18.31 लाख में कपड़े सफाई का एसिड मंगवाया, मिला टॉयलेट क्लीनर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लाजपतनगर के कपड़ा कारोबारी विनीत कुमार महेश्वरी ने साइबर क्राइम ब्रांच थाने में हरियाणा के पंचकूला की एनएस केमिकल्स के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर कराई है। उन्होंने 18.31 लाख रुपये में कपड़ों की रंगाई और उनको साफ करने वाला एजेंट मंगवाया था। माल कारखाने पर पहुंचा तो 1.20 लाख कीमत का टायलेट क्लीनर निकला। साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विनीत कुमार महेश्वरी की नियति इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। यह पुलिस, सेना की वर्दी और जैकेट बनाने का कार्य करती है। उनकी ओर से दर्ज एफआईआर के मुताबिक 31 मार्च 2026 को एसिड स्लरी (कपड़ों की रंगाई और उनको साफ करने वाला एजेंट) के लिए उनका पंचकूला के एनएस केमिकल्स के मालिक हिमांशु बंसल से सौदा हुआ। 11 हजार किलोग्राम एसिड स्लरी खरीदने के लिए 18.31 लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया।
केमिकल फर्म ने रुपये मिलने के बावजूद माल नहीं भेजा। फोन से विरोध दर्ज कराया गया जिस पर व्यापारी ने इंदौर की फर्म में ग्लोबेक्स प्रा. लि. के बिल के साथ 10710 किलोग्राम टॉयलेट क्लीनर का ट्रक भेज दिया। एसिड की कीमत 1.20 लाख रुपये थी। अब न तो ऑर्डर के अनुरूप माल भेज रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश चंद्र यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक टीम पंचकूला के इंडस्टि्रयल एरिया फेज टू भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें