फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर, औरैया, कन्नौज से वापस अपने वतन भेजे जाएंगे तब्लीगी जमात में शामिल 151 लोग

Wed, 01 Apr 2020 12:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जांच करती डॉक्टरों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बाहर से आए तब्लीगी जमात के लोगों को जिन्हें कोरोना वायरस जांच में नेगिटिव पाया गया है, उन सभी को उनके वतन भेजने का आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के पास भी आदेश भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में भी इस संबंध में अधिकारियों की बैठक चल रही है। आदेश में कहा गया है कि जितने भी तब्लीगी जमात के लोग है उनकी पूरी जांच के बाद उन सभी को तत्काल नजदीकी एयरपोर्ट से उनके देश भेजा जाए।

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री की तरफ से सभी तब्लीगी जमात के लोगों के नाम और नंबर भी मांगे गए थे। यह भी पूछा गया था कि वह किस जगह के रहने वाले हैं। उनका पूरा एड्रेस ही मांगा गया था। उसके बाद ही गृह मंत्रालय की तरफ से यह आदेश आया है कि ऐसे सभी लोगों को वापस भेजा जाए।
विज्ञापन


औरैया जिले में तब्लीगी जमात के 13 लोग हैं। मंगलवार को इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। जांच में सभी सामान्य पाए गए। वहीं निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में शामिल हुए 11 लोग कन्नौज जिले के हाजीगंज की मक्का मस्जिद में मिले हैं। यह लोग गुपचुप तरीके से यहां 21 मार्च से रह रहे थे।

कानपुर की मस्जिदों में भी अलग-अलग स्थानों की तब्लीगी जमातें रुकी हुई हैं। इनमें अफगानिस्तान समेत 10 जमातों के 127 लोग हैं। अफगानिस्तान की जमात में एक व्यक्ति ईरान, एक ब्रिटेन और छह अफगानिस्तान के हैं। यह जमात बाबूपुरवा की सुफ्फा मस्जिद में रुकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें