फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: महिला की नृंशस हत्या कर शव खेत में फेंका, नग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की जताई आशंका, जांच शुरू

Wed, 04 Feb 2026 10:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र  में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस दुष्कर्म और हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी खेत में मिला महिला का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात महिला की नृशंस हत्या कर शव को घर से करीब 20 मीटर दूर खेत में फेंक दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय एक विधवा महिला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महिला बकरियां चराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और वही घर की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन



शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महिला की हत्या को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें