उरई जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जालौन जिले में मतदान जारी है। सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक 7.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के 24 मतदान केंद्रों के अंतर्गत बनाए गए 33 मतदान स्थलों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 20,999 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है।