Orai News: कदौरा थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान नर्तकी के कमरे में घुसकर अश्लीलता करने पर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि हांसा गांव के पूर्व प्रधान के पुत्र ने नर्तकी के साथ अभद्रता की, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की, जिससे करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी मची रही।
उरई जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान नर्तकी से अश्लीलता करने पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि हांसा गांव के पूर्व प्रधान का पुत्र नर्तकी के तैयार होने वाले कमरे में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के पुत्र की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। स्थिति संभालने के लिए तीन थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। सीओ राजेश कमल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।