फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: कुएं में डूबकर सगे भाइयों की मौत, मोटर निकालने उतरे थे दोनों, छोटे को बचाने में बड़े भाई ने भी गंवाई जान

Fri, 28 Aug 2026 01:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार को खेत पर बने 60 फीट गहरे कुएं से मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में शुक्रवार को कुएं में मोटर निकालने उतरे दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव के किनारे फूल सिंह कुशवाहा (65) और उनके छोटे भाई राम लखन कुशवाहा (55) का खेत है।

विज्ञापन

खेत में करीब 60 फीट गहरा कुआं है, जिससे पानी निकालने के लिए मोटर लगी थी। बारिश के कारण कुएं में पानी बढ़ने से मोटर पानी में डूबने लगी। इसे निकालने के लिए राम लखन रस्सी के सहारे कुएं में उतरे, लेकिन वह पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए बड़े भाई फूल सिंह भी कुएं में उतर गए।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें