फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का असर, भगत सिंह चौराहा पर उमड़ी भीड़, बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

Fri, 28 Aug 2026 12:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: रक्षाबंधन पर्व पर औरैया में महिलाओं और बहन-बेटियों के लिए रोडवेज बस सेवा निशुल्क होने के चलते शुक्रवार को भगत सिंह चौराहे के पास बेला रोड पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
भगत सिंह चौराहा और बेला रोड पर उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं और बहन-बेटियों के लिए रोडवेज बस सेवा निशुल्क है। इसके चलते शुक्रवार को भगत सिंह चौराहे के पास बेला रोड पर कानपुर मार्ग पर चलने वाली बसों में सवारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आजाद नगर और विकास नगर डिपो की बसें आते ही एक से दो मिनट में यात्रियों से फुल हो गईं। बस में सीट पाने के लिए महिलाओं और बहन-बेटियों को धक्का-मुक्की के बीच एक-दूसरे के ऊपर से होकर बस में चढ़ना पड़ा।

विज्ञापन

बसों की संख्या बहुत अधिक नहीं होने के और देर आने के कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जैसे ही कोई बस चौराहे पर पहुंचती, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी शुरू हो जाती। भीड़ अधिक होने के कारण बसों को निर्धारित स्थान पर अधिक देर रोकना भी संभव नहीं हो सका। चालक बस रोकते ही तेजी से यात्रियों को बैठाकर कानपुर की ओर रवाना होते नजर आए।





भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला

कई बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भी दिखाई दीं। वहीं, मार्गाें चलने वालें ऑटो चालाकों की चांदी रही। निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से दूर-दराज से अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों में उत्साह रहा, लेकिन बसों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा। चौराहे पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

कोई किराया वसूलता है, तो पुलिस को सूचना दें
कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं व बहन-बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि निशुल्क रोडवेज सेवा का लाभ लेने वाली किसी भी महिला से यदि कोई किराया वसूलता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी कड़े निर्देश दिए गए कि रक्षाबंधन के दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें