फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: स्वतंत्र देव सिंह बोले- झलकारी बाई के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत, 2027 चुनाव पर कही ये बात

Sun, 22 Nov 2026 04:28 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर उनके अदम्य साहस और बलिदान को देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने मथुरा के वृंदावन कॉरिडोर सहित भव्य विकास कार्यों की बात कही और 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी बयान दिया।
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर रविवार को उरई पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनके साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि झलकारी बाई का जीवन देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। बुंदेलखंड में उनके अदम्य साहस की कहानियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। उनसे सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई को सुरक्षित निकालने के बाद अंग्रेजों से युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। वहीं, योगी सरकार महिलाओं के सम्मान और महापुरुषों की विरासत को स्थापित करने का काम कर रही है।

Trending Videos
विज्ञापन





टिकट वितरण का निर्णय संसदीय बोर्ड करता है

मथुरा में विकास कार्यों और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वृंदावन कॉरिडोर सहित सभी दिव्य और भव्य निर्माण कार्य होंगे। 2027 के चुनाव में मथुरा फोकस में रहेगा या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में गांव, गरीब, किसान और उनके कल्याण की योजनाएं हैं। टिकट वितरण का निर्णय संसदीय बोर्ड करता है। विधायकों के टिकट कटने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें