बिना स्वीकृत नक्शे के छह मंजिला अपार्टमेंट खड़ा कर दिया
पीड़ित की शिकायत पर फीलखाना पुलिस ने बिल्डर मोहित तिवारी, पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, प्लॉट मालकिन सरबजीत कौर और बिल्डर के सहयोगी प्यारे खान व सफीक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि पांच फीट चौड़ी गली में करीब 120 वर्ग गज जमीन पर बिना स्वीकृत नक्शे के छह मंजिला अपार्टमेंट खड़ा कर दिया गया।
अन्य की तलाश दबिश दे रही है पुलिस
फ्लैट बेचने के लिए केडीए का स्वीकृत नक्शा दिखाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार थे और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। मोहित तिवारी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अब पूर्व पार्षद मन्नू रहमान समेत बाकी चार आरोपियों की तलाश कर रही है।
अफसर-कर्मियों की होगी जांच
उधर, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मामले में निर्माण के दौरान अनदेखी करने वाले केडीए अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की बात कही है। जांच में जिनकी संलिप्तता सामने आएगी, उनके नाम भी केस डायरी में दर्ज किए जाएंगे।