फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: रिजल्ट देख छात्रा ने लगाया फंदा, इंटर में फेल होने के सदमे में उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम

Fri, 24 Apr 2026 04:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Jalaun News: रेढ़र थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम के बाद एक छात्रा द्वारा उठाया गया कदम परिवार के लिए भारी साबित हुआ। सुलखना गांव निवासी राजबहादुर जाटव की 18 वर्षीय पुत्री राधा ने रिजल्ट देखने के कुछ देर बाद ही घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो-राधा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जहां कई घरों में खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं जालौन के रेढ़र थाना क्षेत्र में एक घर का चिराग बुझ गया। परीक्षा में असफल होने के सदमे को एक 18 वर्षीय छात्रा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन

 

अकेलेपन में उठाया खौफनाक कदम
घटना रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम सुलखना की है। यहां के निवासी राजबहादुर जाटव की पुत्री राधा (18) गंभीर सिंह इंटर कॉलेज, छिरिया सलेमपुर में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की शाम राधा घर में अकेली थी। उसके पिता किसी काम से कोंच गए थे, जबकि मां पड़ोस में एक शोक सभा में शामिल होने गई थी। भाई शिवम भी घर से बाहर था। इसी दौरान राधा ने अपना रिजल्ट देखा, जिसमें वह जीव विज्ञान (बायोलॉजी) वर्ग के तीन विषयों में फेल हो गई थी।

विज्ञापन

सहेलियों ने देखा शव
रिजल्ट देखने के बाद राधा गहरे तनाव में चली गई। उसने कमरे के अंदर जाकर कुंडी लगाई और फंदा डालकर लटक गई। कुछ देर बाद जब उसकी सहेलियां उससे मिलने और रिजल्ट पूछने घर पहुंचीं, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर राधा का शव फंदे पर लटका देख सहेलियों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाकर परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनेंद्र सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता राजबहादुर ने रोते हुए बताया कि राधा पढ़ाई में होनहार थी, लेकिन फेल होने के डर ने उसे तोड़ दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें