फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांश हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सरकार के जीरो टॉलरेंस पर सवाल, बुलडोजर की मांग

Fri, 24 Apr 2026 04:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सपा विधायकों और पूर्व सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने दिव्यांश के परिजनों से मिलकर अखिलेश यादव के आने का संदेश दिया। नेताओं ने आरोपी के गुरुकुल पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
दिव्यांश के परिवार से मिला सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव में किसान नरेंद्र द्विवेदी के पुत्र दिव्यांश (11) की गुरुकुल में संचालक द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। मामले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक अमिताभ बाजपेई, नसीम सोलंकी, हसन रूमी, मुनींद्र शुक्ला, राजाराम पाल, इरफान सोलंकी, फतेह बहादुर गिल और अर्पित यादव शामिल रहे। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिव्यांश के परिवार से मिला सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : amar ujala




विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भेजा गया है और जल्द ही अखिलेश यादव भी परिवार से मुलाकात करेंगे। नसीम सोलंकी ने कहा कि सरकार का जीरो टॉलरेंस अब केवल नाम भर रह गया है। आरोपी के गुरुकुल पर बुलडोजर चलना चाहिए और परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि किसी बच्चे को इस तरह प्रताड़ित करना अमानवीय है और दोषी संचालक को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें