उरई जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया है। सोशल मीडिया पर करीब पांच-पांच मिनट के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें सीनियर छात्रों पर जूनियरों को कमरे में बंद कर गाली-गलौज करने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसे शिक्षण संस्थान में पढ़ाई और अनुशासन का माहौल होना चाहिए, लेकिन इस तरह की घटनाएं संस्थान की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। आरोप है कि कॉलेज परिसर में आए दिन विवाद होते रहते हैं। मरीजों और तीमारदारों के साथ मारपीट की घटनाएं भी पहले सामने आ चुकी हैं।