उरई के थाना परिसर में हुए चर्चित थाना प्रभारी हत्याकांड मामले में जेल में बंद महिला सिपाही की शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान आरोपी द्वारा दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन मामले की अगली तारीख 21 मई तय कर दी गई। पेशी के बाद महिला सिपाही को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन से जिला कारागार वापस भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को सुबह जिला कारागार से पुलिस वैन के जरिए न्यायालय लाया गया। सेशन कोर्ट में पेशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे पुनः जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि अरुण राय निवासी बी-117, आवास विकास कॉलोनी, विकास नगर विस्तार, गोरखपुर, उस समय कुठौंद थाने में तैनात थे।