फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Murder: पत्नी को प्रेमी के साथ देखा, पति ने खोया आपा…दोनों को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी फरार

Fri, 06 Dec 2024 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने आपा खो दिया। उसने कुल्हाड़ी से दोनों को काट डाला और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
orai murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में अपने पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे वह अपना आपा खो बैठा और उसने कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

विज्ञापन

घटना पर अन्य परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सहित थाना पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कुंवर सिंह (32) बाहर रहकर काम करता है।

आपत्तिजनक हालत में देख लिया
उसकी पत्नी आरती (30) बच्चों के साथ घर में रहती थी। गुरुवार की रात वह अचानक घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ (33) के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे वह अपना आपा खो बैठा।

कुल्हाड़ी से काट डाला
उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी पर परिजनों सहित अन्य लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
सूचना पर सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेयी थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि प्रेमी छविनाथ की भतीजी टिकरी गांव में ब्याही है। इससे वह यहां आता जाता था। इससे उसका आरती से प्रेम प्रसंग हो गया था। मृतका के दो बच्चे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें