Orai News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक और सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दूसरे वीडियो में सीनियर छात्राएं जूनियर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं।
उरई मेडिकल कॉलेज के रैगिंग मामले में दूसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सीनियर छात्राएं जूनियर छात्राओं के साथ गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में जूनियर छात्राएं डर के माहौल में कैमरे का गेट लगाकर घटना का वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा और रैगिंग पर रोक लगाने की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।