फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: ‘संदूक के अंदर प्रेम प्रसंग', तीन घंटे बक्से में छिपा रहा युवक, साले की पत्नी से कथित संबंधों की चर्चा

Wed, 12 Aug 2026 02:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के शक के चलते एक युवक के तीन घंटे तक कमरे में रखे संदूक में छिपे रहने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा संदूक खोलने पर जब युवक बाहर निकला तो जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में वायरल हुए संदूक प्रकरण में नए तथ्य सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक करीब तीन घंटे तक कमरे में रखे संदूक के अंदर छिपा रहा। बताया जा रहा है कि उसका अपने साले की पत्नी से कथित प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिजनों को कमरे से संदिग्ध आवाजें सुनाई देने पर शक हुआ। इसके बाद कमरे की तलाशी ली गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद जब संदूक खोला गया तो उसके अंदर युवक छिपा मिला। युवक के बाहर निकलते ही घर में हंगामा शुरू हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

http://



दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद

घटना की सूचना युवक की पत्नी तक पहुंची, तो वह भी मौके पर आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ। इस दौरान मारपीट होने की भी बात सामने आई है। पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

किसी भी पक्ष की से लिखित तहरीर नहीं मिली
कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस को है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें