Orai News: कोतवाली क्षेत्र में कोंच बस स्टैंड के पास स्थित एक मार्बल की दुकान में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान मालिक का करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।
उरई में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड के पास मार्बल की दुकान में शनिवार की सुबह आग लग गई। आसपास दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे दुकान मालिक ने दमकल टीम और पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब ढाई लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में श्री बालाजी मार्बल हाउस के नाम से दुकान है। रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हें जानकारी मिली, कि दुकान में आग लग गई है। इस पर वह वहां पहुंचे और उन्होंने दमकल टीम को सूचना दी। टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन करीब ढाई लाख का सामान जल गया है। बताया कि उनके करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।