Kanpur News: विजिलेंस विभाग के नए भवन के निर्माण के लिए शनिवार को परगही कछार में आईजी विजिलेंस मंजिल सैनी ने भूमि पूजन किया। ये भवन आठ करोड़ 10 लाख की लागत से 2000 वर्ग गज की सरकारी जमीन पर बनेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर को जल्दी ही पुलिस विभाग के नए विजिलेंस भवन की सौगात मिलने वाली है। शनिवार को कल्याणपुर ब्लॉक के परगही कछार में नए विजिलेंस भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन और हवन किया गया। इस भवन का निर्माण आठ करोड़ 10 लाख की अनुमानित लागत से किया जाएगा। यह भवन 2000 वर्ग गज की ग्राम समाज की जमीन पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाया जाएगा। विजिलेंस विभाग अभी तक ग्वालटोली में किराए की बिल्डिंग में कार्यरत है। बता दे अपर निदेशक विजिलेंस मंजिल सैनी, एसपी सीआईएस जांच लेखा सेक्टर अयोध्या नीति द्विवेदी, और एसपी अभिसूचना कानपुर सेक्टर अभय मिश्रा ने भूमि पूजन व हवन किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता राकेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।