बरामद सभी वाहनों को थाने में किया सीज
तलाशी के दौरान उनके पास से चार चोरी की बाइक, एक अन्य संदिग्ध बाइक और चार चाबियां बरामद हुईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं। उनके खिलाफ कोतवाली उरई में चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामद सभी वाहनों को थाने में सीज कर दिया गया है, जबकि चाबियों को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है।