फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला बैंककर्मी से छेड़खानी और मारपीट; नशे में धुत साथियों ने सड़क पर पटककर पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्वालटोली में वीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट में बैंक की पार्टी के दौरान दो सहकर्मियों ने महिला बैंककर्मी से छेड़खानी की और विरोध पर उसे सड़क पर गिराकर पीटा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर बुधवार को बैंककर्मी को उसके स्टाफ के दो युवकों ने गिराकर पीटा। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ नशे में छेड़खानी की थी। विरोध पर घटना की गई। केशवपुरम निवासी युवती निजी बैंक में काम करती है। युवती ने बताया कि बुधवार को वित्तीय वर्ष का पहला दिन था।

विज्ञापन

बैंक की ओर से कर्मचारियों के लिए वीआईपी रोड स्थित रेस्टोरेंट में छोटी पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी शुरू होने के काफी देर बाद स्टाफ के शिव सिंह और विवेक कुमार वहां पहुंचे। दोनों नशे में थे। आरोप है कि काफी देर तक उन्हें घूरते रहे। इसका विरोध किया तो दोनों मारपीट पर उतारू हो गए।

विज्ञापन





पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

अन्य सहकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकल आई। पीछे से आए दोनों आरोपियों ने फिर अभद्रता की। विरोध पर बाल पकड़कर जमीन पर गिराकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। ग्वालटोली एसएसआई दिनेश ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें