फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में निकाय के मार्केट निर्माण का विरोध, काम रुकवाने की मांग

Mon, 16 Nov 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर में निकाय प्रशासन के मार्केट बनाने पर कुछ लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। डीएम व एसडीएम से शिकायत कर काम रोकने की गुहार लगाई है। तर्क दिया है कि बरातशाला से लगे मैदान पर यह मार्केट बनाई जा रही है। ऐसे में गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह समारोह आयोजन में परेशानी होगी।
विज्ञापन

नगर निकाय बोर्ड की बैठक में नेहरू नगर में बाढ़ापुर मार्ग किनारे रिक्त जमीन पर मार्केट बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इधर इसके पूर्व पुराने निर्माण को किराए पर उठाने की बोर्ड में मंजूरी दी जा चुकी। इसी आधार पर नेहरू नगर में खंडहर बरातशाला को किराए पर दे दिया गया। मौजूदा समय में यहां फर्नीचर शोरूम संचालित है। इधर इसी से लगी खाली जमीन पर बीते दिनों नगर निकाय ने मार्केट निर्माण का काम शुरू कराया है।
करीब 70 लाख की लागत से 18 दुकानें बनाई जानी हैं। नींव और पिलर निर्माण के दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। शिवराम, राजू, प्रदीप कुमार, अनुज आदि ने तर्क दिया कि इस्पात मंत्रालय की ओर से पूर्व में यहां बरातशाला बनाई गई। इसकी बाउंड्रीवॉल बनाई जानी थी, लेकिन नगर निकाय की ओर से इसी परिसर में मार्केट निर्माण कराया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह समारोह में परेशानी होगी। मार्केट का निर्माण रोकने की मांग कर डीएम व एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम सदर राजकुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत पर जांच ईओ अकबरपुर से जांच आख्या मांगी है।
विज्ञापन

........................
बयान......
कई साल पहले बनी बरातशाला प्रयोग में नहीं थी। इस बरातशाला की बुकिंग का कार्यालय में कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। नगर निकाय की आय में वृद्धि के लिए बरातशाला किराए पर दी गई जबकि सड़क किनारे स्थित खाली जमीन पर मार्केट निर्माण कराया जा रहा है। इससे कारोबारी गतिविधि बढ़ेगी और निकाय की आय में वृद्धि होगी। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें