भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
हरदोई में एनआरसी और एनपीआर पर फैली भ्रांतियों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि इन मुद्दों पर विपक्षी दल गुमराह कर रहे हैं। बुधवार रात शहजहांपुर से लखनऊ जाते वक्त रात 11 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ये बात कही।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उत्पीड़न के शिकार लोगों का सम्मान करने के लिए एनआरसी लाया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गुमराह होने का नहीं, बल्कि समझदारी से काम लेने का वक्त है।
सरकार सबके दु:ख दर्द को समझ कर काम कर रही है। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, प्रीतेश दीक्षित, अजीत सिंह बब्बन, केबी सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।