अगर आप ग्रेट ब्रिटेन के किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए ब्रिटेन की सरकार ने विश्वविद्यालय एंड कॉलेज एप्लीकेशन सर्विस (यूसीएएस) के जरिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
खास बात है कि इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) से स्कॉलरशिप भी हासिल कर सकते हैं। यूसीएएस की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक ब्रिटेन के किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए 15 जनवरी, 2019 की शाम शाम छह बजे तक (यूके टाइम के अनुसार) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी वेबसाइट www.surrey.ac.uk या undergraduate.study.cam.ac.uk पर ले सकते हैं।
मास्टर्स और पीएचडी के लिए एमएचआरडी देगा स्कॉलरशिप
ऐसे छात्र जो ब्रिटेन के किसी विश्वविद्यालय से परास्नातक या पीएचडी कोर्स करना चाहते हैं, वे मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 17 जनवरी है।