फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फाइन आर्ट्स में कॅरिअर बनाने का मौका, विवि में बीएफए व एमएफए में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कला के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सत्र 2026-27 के लिए फाइन आर्ट्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) और एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स) जैसे कोर्स संचालित हैं। प्रवेश प्रक्रिया मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल के अनुसार यहां चार वर्षीय बीएफए, दो वर्षीय एमएफए तथा पेंटिंग व एप्लाइड आर्ट्स में एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित हैं। बीएफए और एमएफए में छात्रों को एप्लाइड आर्ट्स, चित्रकला और मूर्तिकला विषयों में अध्ययन और विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है। बीएफए के लिए इंटर और एमएफए के लिए स्नातक पास होना आवश्यक है। बीएफए के पहले वर्ष में आधारभूत शिक्षण कार्य होता है जबकि बाद में छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनते हैं।


उन्होंने बताया कि संस्थान के पूर्व छात्र फिल्म इंडस्ट्री, ग्राफिक डिजाइनिंग, पेंटिंग, मूर्तिकला जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। कई छात्र शिक्षण और शोध के क्षेत्र में भी कार्यरत हैं। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र ग्राफिक डिजाइनर, आर्ट डायरेक्टर, एनीमेशन डिजाइनर, गैलरी क्यूरेटर और आर्ट हिस्टोरियन जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। संस्थान में बीएफए की 130 और एमएफए की 70 सीटें निर्धारित हैं। बीएफए की वार्षिक फीस लगभग 29,040 रुपये और एमएफए की लगभग 42,200 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें