फोटो संख्या- 23
त्योहारों के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। रेलवे बोर्ड ने दिवाली व छठ त्योहार के बाद ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनों का संचालन व आठ ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
दिवाली व छठ त्योहार के बाद लोगों का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य प्रांतों में कामगारों का लौटना शुरू हो गया। रेलवे विभाग को उम्मीद है कि शनिवार व रविवार को ट्रेनों में अधिक भीड़ रहेगी। इसमें दौरान लंबी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो विशेष ट्रेनों समेत समेत आठ ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इससे यात्रियों को लटक कर या शौचालय में बैठकर यात्रा न करनी पड़े।
ट्रेनों में एक नजर
विशेष ट्रेनों में 01101 लोकमान्य तिलक ट.-दानापुर विशेष, 01102 दानापुर-लोकमान्य तिलक ट. विशेष, 03329/30 पटना -नई दिल्ली-पटना विशेष चलाई है। इसी तरह ट्रेन संख्या 02252नई दिल्ली-पटना, 02251
पटना-नई दिल्ली, 04078 आनंद विहार ट. पटना साप्ताहिक सोमवार, 04077
पटना आनंद विहार ट. मंगलवार, 04062आनंद विहार ट. बरौनी साप्ताहिक रविवार, 04061बरौनी आनंद विहार ट. सोमवार, 02250 दिल्ली पटना साप्ताहिक गुरुवार, 02249 पटना-दिल्ली शुक्रवार आदि ट्रैक पर दौड़ेंगी।