फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन टिकट बुकिंग पांच मिनट रही ठप, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आई तकनीकी खामी से सोमवार सुबह ट्रेन का टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। आरक्षण खुलते ही वेबसाइट पर हैवी लोड का संदेश आने लगा और करीब पांच मिनट तक ऑनलाइन बुकिंग प्रभावित रही। इसके बाद भी करीब साढ़े 11 बजे तक कई यात्रियों को टिकट बुक कराने में दिक्कत होती रही।
विज्ञापन

दिवाली पर घर जाने के लिए इस समय तेजी से टिकट बुकिंग हो रही है। सोमवार को आरक्षण खुलते ही हावड़ा, गोरखपुर और बिहार रूट की ट्रेनों में सीटें तेजी से भरने लगीं। कई ट्रेनों में कुछ ही देर में रिग्रेट की स्थिति बन गई। ऑनलाइन टिकट नहीं बनने पर यात्रियों ने कानपुर सेंट्रल के आरक्षण केंद्रों का रुख किया, जिससे काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि अधिक वेटिंग वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी तैयारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें