फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग की ओर सर्राफा बाजार

Mon, 18 Jan 2016 02:47 AM IST
प्रदीप अवस्थी/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नए जमाने के साथ कदमताल करते हुए कानपुर का सर्राफा बाजार भी अब हाईटेक होने जा रहा है। देशी विदेशी शॉपिंग कंपनियों से टक्कर लेने के लिए यहां के सर्राफा कारोबारियों ने भी ऑनलाइन शॉपिंग में उतरने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में वेबसाइट ‘ज्वैलर्स फॉर यू डॉट कॉम’ (jewellersforyou.com) तैयार की गई है। इस वेबसाइट में बिरहाना रोड और नयागंज के एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित ज्वैलर्स शामिल हैं।

अन्य ज्वैलर्स को भी जोड़ने की कवायद जारी है। ऑनलाइन शॉपिंग के लिए जल्द ही इस वेबसाइट को लांच किया जाएगा। ज्वैलरी की ऑनलाइन खरीदारी के लिए शहर की यह पहली वेबसाइट है।
विज्ञापन


वेबसाइट पर लेटेस्ट आइटम
वेबसाइट पर विभिन्न ज्वैलर्स के लेटेस्ट आइटम दर्शाए गए हैं। साथ ही उसका वजन और कीमत भी। संबंधित आइटम पर क्लिक करते ही यह भी पता चलेगा कि यह किस ज्वैलरी शॉप का आइटम है।

ऑर्डर सीधे उसी के पास पहुंचेगा। 25,000 रुपये तक की खरीद करने पर डिलीवरी के समय ही कीमत देने की व्यवस्था है। इससे अधिक की खरीदारी पर भुगतान के लिए (डेबिट या क्रेडिट कार्ड) विकल्प दिए हैं।

रंग लाई मेहनत
ऑनलाइन शॉपिंग के क्षेत्र में उतारने की सोच भगतराम जैन ज्वैलरी शोरूम के मालिक रामनाथ महेंद्र के बेटे संदीप महेंद्र की है। संदीप ने बताया कि इस काम का आइडिया उनका है लेकिन तकनीकी काम उनके साथी जय धंधारिया ने किया है। वेबसाइट का लोगो दुबई की डिजाइनर अमरीन शकील ने बनाया है। बिना लांचिंग के ही इसे प्रतिदिन 500 से ज्यादा हिट मिल रहे हैं। जल्द इसे मार्केट में लांच किया जाएगा।

इसलिए आए ऑनलाइन शॉपिंग में
संदीप ने बताया कि अब लोगों का ऑनलाइन शॉपिंग की ओर रुझान बढ़ा है। कई कंपनियां व्यक्तिगत तौर पर अपने आइटम बेच भी रही हैं, लेकिन ग्राहक इन पर भरोसा नहीं करते। सोने और चांदी की खरीदारी आज भी लोग भरोसे वाली जगह पर करना पसंद करते हैं।

इसी वजह से ऑनलाइन कस्टमर को ऐसा विकल्प दिया जा रहा है, जहां पर उन्हें भरोसा भी मिले और खरीदे आइटम में शुद्धता और शिकायत की गारंटी भी। इसके अलावा यदि कानपुर का कोई व्यक्ति किसी दूसरे शहर में रहने लगा है और उसे कोई सोने चांदी का आइटम खरीदना है तो उसके पास भरोसे वाले शोरूम का ऑनलाइन विकल्प मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें