फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अच्छी भी होती है...

Mon, 18 Jan 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली गर्भवती रेनू मिश्रा (26) की तबियत बिगड़ी तो उसने डॉयल 100 पर पुलिस से मदद मांगी। ‘खाकी’ ने भी उसकी समस्या समझी। तुरंत मदद के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों ने रेनू को निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पनकी रतनपुर कॉलोनी निवासी अनिल मिश्रा ट्रक ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले गाड़ी लेकर शहर से बाहर गए थे। घर पर गर्भवती पत्नी रेनू अकेली ही थी। शनिवार रात को अचानक उसे दर्द शुरू हो गया। रेनू ने पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन देर रात होने के चलते पड़ोसी भी कोई मदद नहीं कर सके।

इसी दौरान रेनू ने पनकी एसओ आशीष मिश्रा को फोन करके अपनी समस्या बताई। उन्होंने थाने में मौजूद हेड कांस्टेबल अक्षय लाल और सिपाही संजय, मुकेश को महिला की मदद के लिए भेजा। डायल 100 से पुलिस ने महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला के रिश्तेदार और परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें