फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑनलाइन पोस्टग्रेजुएट के लिए प्रवेश शुरू, प्रोफेशनल कर सकते आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने ऑनलाइन पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों के दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें एमटेक के अलावा एमएससी (ऑनलाइन), इकॉनॉमिक्स एंड डेटा एनालिटिक्स तथा पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी में प्रवेश दिए जाएंगे। इन कोर्स में स्नातक के साथ-साथ वर्किंग प्रोफेशनल भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



संस्थान इस चरण में करीब नौ सीनेट-स्वीकृत पाठ्यक्रमों में दाखिला देगा। इसमें एमटेक (ऑनलाइन) के अंतर्गत वायरलेस नेटवर्क्स एंड मशीन लर्निंग, आरएफ इंजीनियरिंग, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई, कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग और स्मार्ट ग्रिड जैसे विषय शामिल हैं। एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों की अवधि दो से चार वर्ष तथा पीजी डिप्लोमा की एक से दो वर्ष निर्धारित है।


ऑफिस ऑफ आउटरीच एक्टिविटीज के प्रभारी प्रो. विमल कुमार ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य भविष्य की जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। इन कोर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या 5.5 सीपीआई होना अनिवार्य है। प्रवेश गेट, जैम या संस्थान की ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। संबंधित क्षेत्र में पांच वर्ष का अनुभव रखने वाले और सरकारी या रक्षा संगठनों की ओर से प्रायोजित अभ्यर्थियों को परीक्षा से छूट मिल सकती है। कक्षाएं सितंबर 2026 से शुरू होंगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें