खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट में चैंपियन सीएसजेएमयू की टीम।
- फोटो : संवाद
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में आयोजित पांच दिवसीय उत्तर क्षेत्र खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय टूर्नामेंट के फाइनल मैच सीएसजेएमयू ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को 18-10 से हराकर खिताब जीता।
टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे जहां खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली को 18-16 से हराकर लीग अंकों के आधार पर उपविजेता स्थान हासिल किया। दिल्ली विश्वविद्यालय और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के फिरोज को सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सत्यम को सर्वश्रेष्ठ रक्षक और सीएसजेएमयू के बब्बन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। समापन समारोह में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रो. सुधांशु पांडेय, डॉ. नरेश सिंह (एआईयू पर्यवेक्षक), खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. श्रवण कुमार यादव, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर पांडेय, सौरभ तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।