फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर शिक्षक ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महोबा में श्रीनगर के एक मोहल्ले की युवती और हमीरपुर के शिक्षक की फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी का झांसा देकर शिक्षक ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा श्रीनगर निवासी 19 वर्षीय युवती की छह माह पहले एक युवक से फेसबुक तक दोस्ती हुई। मिलना जुलना बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने युवती के घर पहुंच शादी का भी प्रस्ताव रखा। युवती को अपने साथ कई स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का आरोप है कि शुक्रवार की रात युवक उसके घर आया और दुष्कर्म किया। शादी की बात कहने पर साफ इनकार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना श्रीनगर पहुंच घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शिक्षक मनीष कुमार दीक्षित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी शिक्षक हमीरपुर जनपद के परिषदीय विद्यालय मामना में तैनात बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।