फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, पत्नी भी कॉलगर्ल, व्हाट्सएप कॉलिंग पर होती थी बुकिंग

Wed, 09 Sep 2020 12:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रैकेट संचालक, उसकी सास और कोलकाता की एक कॉलगर्ल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में चकेरी पुलिस ने शिव कटरा रोड स्थित बांके बिहारी लाल मोहल्ले में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से संचालक, उसकी सास व एक कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया है। ये लोग ग्राहक से व्हाट्सएप कॉलिंग पर बात करते थे।

व्हाट्सएप पर ही लड़कियों की फोटो भेजते थे। इसके बाद लड़की को ग्राहक के बताए पते या अपने फ्लैट पर भेज देते थे। संचालक ने खुद अपनी पत्नी को भी इस धंधे में उतार रखा था। सीओ कैंट ने प्रेसवार्ता कर बताया कि किसी अंशु सिंह ने सोमवार को यूपी पुलिस, एडीजी जोन कानपुर, आईजी रेंज व सीओ सदर को सेक्स रैकट चलने की सूचना दी।
 
विज्ञापन

2 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
अंशु ने ट्वीट में एक नंबर देने के साथ ही बताया कि इन लोगों ने बाकायदा एक वेबसाइट भी बना रखी है। थाना प्रभारी चकेरी रवि श्रीवास्तव, दरोगा तरुणराज पांडेय और सिपाही प्रदीप कुमार ने जाल बिछाया।

सिपाही ने दिए गए नंबर पर ग्राहक बनकर व्हाट्सएप कॉल की। इसके बाद संचालक ने दो लड़कियों की फोटो भेजी। सूचना पुष्ट होने के बाद सीओ कैंट ने सर्विलांस की मदद से संचालक के घर छापा मारा। यहां से संचालक दीपक सिंह, मूलरूप से कोलकाता निवासी सास सरवरी बेगम व एक लड़की अंजली सरकार को गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
संचालक की पत्नी डॉली उर्फ पूजा सिंह उर्फ फरजाना खातून नहीं मिली। पुलिस ने दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, आधार और तीन मोबाइल भी बरामद किए। संचालक के दोनों खातों को फ्रीज कर दिया गया है। 

 

4 of 5
सेक्स रैकेट का संचालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अपने फ्लैट का करता था इस्तेमाल
संचालक कोलकाता निवासी कॉल गर्ल अंजली के साथ ही अपनी पत्नी को भी ग्राहकों के पास भेजता था। इसके एवज में वह ग्राहकों से आठ हजार रुपये तक लेता था। इस धंधे से उसने एक फ्लैट भी खरीदा है। इसी फ्लैट में वह लड़कियां भेजता था। ग्राहक से फ्लैट के 1500 रुपये अलग से लेता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
पुराना मकान बेचकर पहुंचा लालबंगला
चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि दीपक हरबंश मोहाल का रहने वाला है। डॉली से शादी करने के बाद वह पुराना मकान बेचकर लालबंगला के बांके बिहारी लाल मोहल्ले में शिफ्ट हुआ था। पुलिस उसकी पत्नी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें