फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी आईआईटी कानपुर से खरीदेगा 5500 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, सरकारी अस्पतालों को दिए जाएंगे

Tue, 18 May 2021 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीएमओ के निर्देश पर संस्थान की इंक्यूबेटेड कंपनी को आर्डर दिया गया  है। ये सभी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर सरकारी अस्पतालों को दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी इंडिमा फाइबर को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने 5500 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का आर्डर दिया है। 25 मई तक कन्संट्रेटर भिजवाने हैं।ओएनजीसी इन कन्संट्रेटर को अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में वितरित करेगी। 
विज्ञापन


इंडिमा फाइबर ने संस्थान के पूर्व छात्र व ई स्पिन नैनोटेक प्रा. लि. के फाउंडर डॉ. संदीप पाटिल व तुषार की मदद से सीडी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर तैयार किया है। डॉ. पाटिल ने बताया कि पीएमओ ऑफिस की तरफ से कन्संट्रेटर निर्माण में काफी सहयोग मिला है।

 
विज्ञापन

पीएमओ ऑफिस के निर्देश पर ही ओएनजीसी ने सीएसआर फंड से 5500 कन्संट्रेटर का आर्डर दिया है। कई निजी अस्पतालों ने भी कन्संट्रेटर के ऑर्डर दिए हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने कंपनी को 200 से अधिक कन्संट्रेटर तैयार करने का ऑर्डर दिया था। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) ने प्रोडक्शन के लिए संस्तुति दे दी है।

65 हजार रुपये है कीमत
कंपनी के संस्थापक डॉ. सुनील ढोले ने बताया कि पिछले काफी समय से लाइटवेट कन्संट्रेटर पर रिसर्च चल रहा था। यह कन्संट्रेटर भारतीय सेना के लिए तैयार किए जा रहे थे लेकिन अचानक आई महामारी को देखते हुए इसे अस्पतालों के लिए तैयार करना शुरू कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 80 से 90 के बीच पहुंच जाता है, उनके लिए यह कन्संट्रेटर अधिक फायदेमंद होगा। यह कन्संट्रेटर 8 से 10 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट तैयार करता है जबकि वर्तमान में आ रहे अधिकांश कन्संट्रेटर प्रति मिनट पांच लीटर ऑक्सीजन ही तैयार करते हैं। इसकी कीमत लगभग 65 हजार रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें