फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, टैंकर ने ट्रक में मारी टक्कर, खलासी की मौत

Tue, 11 Feb 2020 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां नेशनल हाईवे पर सुमेरपुर कस्बे में देर रात लंबा जाम लग गया तभी अचानक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में हमीरपुर की ओर से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

घटना में खलासी वीरेन्द्र पाल पुत्र झुरई पाल निवासी हिम्मतगंज थाना खुल्दाबाद इलाहाबाद की मौत हुई है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें