फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्रों ने मचाया धमाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
बिरखेरा गांव के श्री अनुज तिवारी विद्या मंदिर इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। बिरखेरा गांव में श्रीअनुज तिवारी विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

श्रीअनुज तिवारी विद्या मंदिर इंटर कालेज के वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटक एवं डांस आदि प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस्वती वंदना मुस्कान, प्राची व स्वाति आदि ने प्रस्तुत किया।
स्वागत गीत राधा ने पेश किया। इसके बाद छात्राओं ने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर नाटक का मंचन किया। छात्र-छात्राओं ने कंस वध नाटक का मंचन किया। प्रबंधक अनूप तिवारी ने सभी का आभार जताया। प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र मिश्र ने कालेज की रूपरेखा बताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिंदा प्रसाद कुशवाहा, अध्यक्ष दिग्विजय नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, विनय कुमार, अंश कुमार, रामस्वरूप, पुष्पेंद्र सिंह, निशांत, शिवकरण, समाजसेवी अशोक यादव, हरिशंकर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा
गोहांड। बीरा गांव स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटक, कव्वाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कु. अनामिका, दीक्षा, दीपिका आदि ने मां का मंदिर नाटक प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। वर्षा व रिंकी का डांस सराहनीय रहा। रीति ने झांसी की रानी व महक, काजल, रागिनी ने ओ मां प्यारी मां नाटक की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिचरन फौजी ने प्रतिभागी छात्र छात्राओं की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि रामपाल सिंह ने शिक्षा को रोटी, कपड़ा और मकान से आवश्यक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें