फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी रोडवेज बस, एक यात्री की मौत, दो घायल

Mon, 22 Jul 2024 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि दो यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लखनऊ से कानपुर जा रही महोबा डिपो की बस सड़क किनारे ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक बस यात्री की मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हुए हैं। घटना के समय बस में 25 यात्री थे। रविवार रात लखनऊ से कानपुर जा रही महोबा डिपो की बस रविवार रात करीब दो बजे अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव के सामने पहुंची थी तभी शक्कर के बोरे लदे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे के वक्त बास में 25 यात्री थे। सूचना पर पहुंचे अजगैन कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह ने घायल हुए तीन यात्रियों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने कानपुर जूही थाना क्षेत्र के बहुराया निवासी रमाशंकर ओझा (45) पुत्र रामसुख ओझा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हसनंगज सीओ संतोष सिंह ने बताया कि अन्य यात्रियों में कुछ को मामूली चोटे आईं थीं। मरहम पट्टी कराने के बाद दूसरे यात्रियों को साधनों से कानपुर भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। रोडवेज के एआरएम जीसी वर्मा ने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच कराई जा रही है। चालक से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें