चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में बाबूपुर गांव के पास मैजिक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बाबूपुर गांव निवासी था।
मृतक ने हेलमेट पहना था। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक मुस्ताक पवन कुमार शिक्षक थे। वह गांव से मुख्यालय की ओर आ रहे थे और मैजिक मुख्यालय से राजापुर की ओर जा रही थी। ग्रामीणों ने मैजिक व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।