चित्रकूट में मेला कर लौट रहे युवक की बाइक का अचानक हैंडल लॉक होने से वह हादसे का शिकार हो गया। बाइक सड़क पर गिरने से दो युवक घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक ने दम तोड़ दिया वहीं बाइक सवार घायल है।
यह घटना पहाड़ी बाबूपुर गांव मोड़ के पास की है। मृतक कौशांबी जनपद निवासी था। मृतक सुशील कुमार बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके साथ बाइक में कौशांबी जिले के सिराथू का अनिल कुमार बैठा था जो मामूली रूप से घायल है।