चित्रकूट में डेढ़ लाख के इनामी डाकू गौरी यादव गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने मुठभेड़ कर दबोच लिया है। पुलिस ने उसके पास से देशी रायफल व कारतूस बरामद की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सरोज थाना बहिलपुरवा तथा उनकी टीम ने डांडी तिराहा से अभियुक्त चुन्नी लाल यादव पुत्र भागवत प्रसाद निवासी बेलौहन पुरवा मजरा रुकमा खुर्द ने गिरफ्तार किया है।