यूपी के चित्रकूट में मंगलवार को धारकुंडी थाना क्षेत्र के परमहंस आश्रम के पास तेज आंधी व बारिश से महुआ का पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार आश्रम से ही कुछ दूर विद्युत गृह के पास बारिश होने की वजह से महुआ के पेंड का सहारा लिए लोग खड़े थे। तभी अचानक आंधी से महुआ का विशालकाय वृक्ष धराशायी होने से एक बच्चे की मौके पर हो गई। साथ ही कई लोग दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।