जिले में अब नारी और मजबूत हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार जिले में महिला वोटर की संख्या एक लाख 19 हजार 269 बढ़ गई है। 2012 में 13,90,740 महिला वोटर थीं और अब यह संख्या 15,10,009 पहुंच चुकी है।
दो महीने चले पुनरीक्षण अभियान में चुनाव आयोग ने महिला और यूथ वोटर बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने कालेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को वोटर बनवाया था। बीएलओ ने खूब महिलाओं से वोटर बनने के फार्म भरवाए थे। इसका नतीजा रहा कि महिला वोटर की संख्या में 1.19 लाख का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा महिला वोटर महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए ने बताया कि अब जिला प्रशासन का पूरा ध्यान ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के वोट पड़वाने पर होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
महिला वोटरों की स्थिति
क्षेत्र 2012 2014 2017
बिल्हौर 1,52,853 1,65,230 1,69,642
बिठूर 1,44,199 1,51,655 1,55,988
कल्याणपुर 1,36,775 1,47,701 1,52,442
गोविंदनगर 1,44,828 1,57,141 1,56,415
सीसामऊ 1,15,152 1,19,768 1,22,405
आर्य नगर 1,11,837 1,17,386 1,24,475
किदवई नगर 1,47,085 1,59,811 1,60,439
कानपुर कैंट 1,31,244 1,41,439 1,48,228
महाराजपुर 1,72,421 1,83,985 1,80,375
घाटमपुर 1,34,346 1,40,427 1,39,600
---------------------------------------------
कुल 1390740 1489943 1510009
------------------------------------------------