फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में 'काल बनीं मधुमक्खियां', पति की मौत पत्नी की हालत गंभीर, 12 से ज्यादा घायल

Mon, 26 Feb 2018 02:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर के रतनलाल नगर में मधुमक्खियों का हमला
यूपी के कानपुर में सोमवार दोपहर मधुमक्खियां अचानक काल बनकर टूट पड़ीं। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर इलाके में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।  
 
विज्ञापन

2 of 4
मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत
मधुमक्खियों के हमले से रतनलाल नगर इलाके के तमाम लोग दहशत के मारे कमरों में छुप गए। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मधुमक्खियों का झुंड घरों के आसपास घूमने लगा। रतनलाल नगर निवासी सतनाम (60) अपनी पत्नी गौरी के साथ घर के बाहर निकले ही थे कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

3 of 4
मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत
सतनाम के चेहरे पर 50 से ज्यादा मधुमक्खियों ने काट लिया। जिसकी वजह से सतनाम फर्श पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। उनकी पत्नी गौरी भी मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गईं।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
पड़ोसी जबतक उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक सतनाम की मौत हो चुकी थी। सतनाम और गौरी के अलावा प्रकाश पंजवानी, आनंद राजपाल, विनोद समेत 12 से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए हैं।  गौरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें