फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: चाहनेवालों ने कहा, 'हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी श्रीदेवी'

Mon, 26 Feb 2018 02:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते प्रशंसक
सोमवार को कानपुर में श्रीदेवी के प्रशंसकों ने अलग-अलग तरीकों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। किसी ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाए तो किसी ने मोमबत्तियां जलाकर श्रीदेवी की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रशंसक
अपने सरल व्यक्तित्व और जबरदस्त एक्टिंग की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने प्रशंसकों पर गहरी छाप छोड़ी हैै। उनके प्रशंसकों का कहना है कि सदमा, चांदनी, मिस्टर इंडिया, चालबाज, लाडला, इंग्लिश-विंग्लिश, मॉम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के जरिये वे हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रशंसक
फिल्म पुकार के प्रमोशन के लिए वह अपने पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ कानपुर आईं थीं। बेहद मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थीं श्रीदेवी। इसके बाद साल 2000 में अपने पति बोनी कपूर के साथ वह फिर कानपुर आईं थीं। इस बार भी उनके आने का मकसद फिल्म प्रमोशन था। वह यहां के एक पांच सितारा होटल में ठहरी थीं और रेव थ्री में आयोजित प्रमोशन में शामिल हुईं थीं। 
 

4 of 5
कानपुर में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले प्रशंसक
स्वरूप नगर में रहने वाली फैशन डिजाइनिंग की छात्रा आशी तिवारी का कहना है कि वे श्रीदेवी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उनकी मौत से बहुत दुख पहुंचा है। आवास-विकास कल्याणपुर निवासी बीटेक छात्र ऋषभ पांडेय के मुताबिक जब उन्हें पता लगा कि श्रीदेवी अब दुनिया में नहीं हैं, तो उन्हें सदमा जैसा लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
रंगकर्मी महेंद्र धूरिया ने कहा कि श्रीदेवी इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगी, सोचा नहीं था। ये अपूरणीय क्षति हैं। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने दूसरी पारी की शुरुआत ही की थी, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें