अकबरपुर क्षेत्र के जमालपुर गांव में खाना बनाते समय चूल्हे से उड़ी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। घर में रखा सारा गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
जमालपुर गांव के बाहर परशुराम का परिवार छप्पर के नीचे रहता था। शनिवार शाम उसके घर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी ने छप्पर में आग पकड़ ली।
परशुराम नाइक की पत्नी गुड्डी ने बताया आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। बताया कि उसके चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
वहीं सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, गृहस्थी का पूरा सामान जलने से परशुराम, पत्नी गुड्डी सहित चार पुत्र व तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था।