कानपुर में महाराजपुर के सरसौल में ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही कानपुर से फतेहपुर जा रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे फलों के ठेलों व सड़क किनारे बाइकों को रौंदते हुई मिट्टी के ढेर में जाकर घुसी। बस की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से बस हटवाई जा रही है। बस की सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं। अनहोनी की आशंका पर बस के चालक व परिचालक को कुछ लोंगों ने एक दुकान के शटर के अंदर किया।