फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत, दो लोग घायल

Wed, 24 Jul 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में खेत में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में खेत की जोताई करते हुए ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में जाने से पलट गया। हादसे में किसान की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जेसीबी से ट्रैक्टर को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के समधन नगर के मोहल्ला सिकंदर नगर निवासी वासिद हुसैन (28) पुत्र आरिफ हुसैन खेती करते थे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बुधवार को वासिद अपने पड़ोसी का ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने के लिए गए थे। दोपहर करीब दो बजे खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर गड्ढे में जाने से पलट गया और वासिद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। खेत की ओर गए बच्चों ने ट्रैक्टर पलटा देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर नहीं हटा सके। इसके बाद जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को हटाकर वासिद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर कानूनगो प्रेमशंकर मिश्रा, लेखपाल अतुल कुमार ने जांच की।
विज्ञापन

शासन से मुआवजा दिलाने की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अखलाक हुसैन, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद, पूर्व अध्यक्ष नकीम खां, सपा नेता रफी अनवर सिद्दीकी, सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, अतीक हुसैन, बसपा नेता सैय्यद अहमद उसैब किसान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन से पीड़ित परिजनों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें